शाहजहांपुर के होटल में उत्तराखंड के सिविल इंजीनियर की लाश मिली है। होटल के रूम में इंजीनियर की कमर कुर्सी पर थी, जबकि सिर जमीन पर पड़ा था। सिर के पास काफी खून बहकर कमरे में फैला हुआ था। होटल का स्टाफ कमरे में पहुंचा को दरवाजा थोड़ा सा खुला हुआ था। उसने अंदर देखा तो कुर्सी पर लाश थी। कमरे में खून फैला पड़ा था। स्टाफ ने मैनेजर को सूचना दी। मैनेजर ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मोबाइल खंगाला गया तो उनके साने को फोन किया गया। इंजीनियर की ससुराल होटल से मात्र दो किमी की दूरी पर है। पूरा मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के बहादुरगंज में बने स्वागत होटल का है। अब समझिए पूरा मामला ऋषिकेश के गणेश बिहार के रहने वाले 47 साल के गौरव सक्सेना ऋषिकेश में एक प्राइवेट कंपनी में सिविल इंजीनियर थे। उनकी ससुराल शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के चित्रा टाकीज के पास है। उनके दो बेटे हैं। जिसमे एक बेटा पालीटेक्निक का छात्र है। गौरव सक्सेना एक फरवरी को शाहजहांपुर आए थे लेकिन ससुराल नहीं गए थे। वह बहादुरगंज स्थित स्वागत होटल के रूम नंबर 107 में रुके थे। होटल के स्टाफ ने बताया कि बीती रात उनके हाथ में हल्की चोट लगी थी। तब उन्होंने अपने एक शिक्षक दोस्त से डेटॉल मंगाया था। डेटॉल देकर दोस्त चला गया था। उसके बाद मंगलवार सुबह होटल का कर्मचारी कमरे में साफ सफाई करने गया तो सिविल इंजीनियर का शव खून से लथपथ देखा। उनका कमर का हिस्सा कुर्सी पर और सिर जमीन पर पड़ा था। जमीन पर खून फैला हुआ था। शव देखते ही होटल में हड़कंप मच गया। उसके बाद होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना थाना सदर बाजार पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। उनकी तलाशी में मोबाइल फोन मिला। जिससे उसके साले को पुलिस ने कॉल करके मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही मृतक का साला होटल पहुंच गया। उसने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस कमरे में गौरव सक्सेना रुके थे। उस कमरे से दो शराब की खाली और दो भरी हुई बोतल मिली हैं। कमरे में काफी मात्रा में दवाएं भी मिली हैं। पुलिस ने कमरे में मिली चीजों को कब्जे में ले लिया है। बेटे ने मैसेज किया था- पापा कॉल उठाइये पुलिस के मुताबिक, इंजीनियक के मोबइल की वाट्सऐप पर उनके बेटे का मैसेज पड़ा था। बेटे ने लिखा था पापा प्लीज कॉल उठाइये। इसके अलावा पुलिस बाकी के नंबरों जांच कर रही है। इंजीनियर की पत्नी इन दिनों शाहजहांपुर में अपने मायके में ही थीं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया- सिविल इंजीनियर का शव होटल के कमरे में मिला है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है। हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से जांच की जा रही है।
https://ift.tt/C0UMzXn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply