सुल्तानपुर के लंभुआ पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े अंतर-जनपदीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 33 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद किया गया है। जिसकी बाजार कीमत 6 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने 3.25 लाख रुपए नकद और दो कारें भी जब्त की हैं। सोमवार को एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शिवगढ़ श्रीरामपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान गांजा तस्करी में लिप्त इस गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया। छत्तीसगढ़ और ओडिशा से लाते थे गांजा पुलिस के अनुसार, तस्करों ने अपनी कारों रेनो ट्राइबर और होंडा सिटी में गुप्त चैंबर बना रखे थे। जिनमें गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे लंभुआ थाना क्षेत्र के खडुआन गांव में की गई। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह छत्तीसगढ़ और ओडिशा से गांजा खरीदकर लाता था। इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस ने बताया कि बरामद की गई नकद राशि गांजा बिक्री से अर्जित की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरदेव चौहान पुत्र स्वर्गीय नंदलाल चौहान, धर्मेंद्र सरोज पुत्र स्वर्गीय शेर बहादुर सरोज और उसकी पत्नी अनीता के रूप में हुई है। लंभुआ कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/RmtYuxJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply