हैलट अस्पताल परिसर में जल्द ही आधुनिक हेल्थ केयर कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत एक नया सर्जिकल ब्लॉक बनाया जाएगा, जहां एक ही छत के नीचे मरीजों को इलाज, जांच और अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस परियोजना के लिए बजट में प्रावधान किया गया है, जिससे इलाज की दरें सस्ती होंगी और मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि प्रस्तावित हेल्थ केयर कॉम्प्लेक्स को स्टेट ऑफ द आर्ट सुविधाओं से लैस किया जाएगा। सभी प्रमुख विभागों को आपस में जोड़ा जाएगा, ताकि मरीजों को इलाज के लिए अलग-अलग जगह न भटकना पड़े। पीएमएसआर सेंटर में होगा मरीजों का बेहतर पुनर्वास केंद्रीय बजट में मरीजों के पुनर्वास को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। हैलट से जुड़े पीएमएसआर (पोस्ट मेडिकल सर्जरी रिहैबिलिटेशन) सेंटर में गंभीर रोगियों और सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों के पुनर्वास की व्यवस्था और बेहतर की जाएगी। यहां मरीजों की शारीरिक स्थिति के अनुसार उन्हें रोजगार से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। हैलट इमरजेंसी में लगेगा सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम हैलट अस्पताल की इमरजेंसी में सेंट्रल एयर कंडीशनिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। फिलहाल अलग-अलग स्थानों पर लगे एसी से व्यवस्था चलाई जा रही है। सेंट्रल एसी सिस्टम लगने से मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी। तीन मंजिला होगा नया सर्जिकल ब्लॉक नया सर्जिकल ब्लॉक तीन मंजिला बनाया जाएगा, जिसे भविष्य में जरूरत पड़ने पर पांच मंजिल तक विस्तारित किया जा सकेगा। इसमें करीब 19 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे। साथ ही पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी सहित सभी प्रमुख जांच सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। प्राचार्य बोले- एक छत के नीचे मिलेगा बच्चों और बुजुर्गों को इलाज मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि वर्तमान में मरीजों को कई जांचों के लिए बाहर की लैब्स पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे इलाज महंगा हो जाता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अस्पताल में ही सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिससे मरीजों को बेहतर और किफायती इलाज मिल सकेगा। इस कॉम्प्लेक्स में एक ही छत के नीचे बच्चों और बुजुर्गों सभी का इलाज होगा।
https://ift.tt/3NaP7gv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply