DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हिस्ट्रीशीटर को पिस्टल से मारा, लूट के आरोप गलत:पुलिस जांच में आया सामने, चलती कार में हुआ था हमला

शाहजहांपुर में हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह पर चलती कार में हमला किया गया। हमलावरों ने उनकी आंख पर पिस्टल की बट से वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है। आरोप है कि इस दौरान उनके अपहरण का भी प्रयास किया गया। यह पूरी वारदात दिनदहाड़े हुई। संतोष सिंह को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लूट का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस जांच में ये आरोप गलत पाए गए। संतोष सिंह थाना आरसी मिशन क्षेत्र का निवासी है और उसके खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दूसरा पक्ष भी इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों पक्षों के बीच कुछ महीने पहले भी विवाद हुआ था, जिसमें एक भाजपा नेता ने एफआईआर दर्ज कराई थी और संतोष सिंह समेत तीन आरोपी जेल गए थे। सोमवार को हुई इस घटना का कारण भी यही पुराना विवाद बताया जा रहा है। हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह के पिता ने थाने में तहरीर दी है। उनके अनुसार, संतोष अपने खाते से 1 लाख 84 हजार रुपए निकालकर कार से जा रहा था, तभी उसे रास्ते में रोककर मारपीट की गई। पिता ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने रुपए लूटने और संतोष का अपहरण करने का प्रयास किया। घटना के तुरंत बाद मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें संतोष सिंह को राइफल की बट से पीटा गया था।
मंगलवार को सामने आया था वीडियो
मंगलवार सुबह इस घटना से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया। 44 सेकंड के इस वायरल वीडियो में हमलावर कार के बाहर से संतोष सिंह पर लगातार हमला करते और गाली-गलौज करते दिख रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि आरोपी ने पिस्टल निकाली और उसी पिस्टल से संतोष की आंख पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। वीडियो में संतोष चीखते हुए भी सुनाई दे रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लूट का आरोप भी लगाया है। भाजपा नेता के करीबी ने एक लाख रुपए हिस्ट्रीशीटर पर लूटने का आरोप लगाया तो वहीं हिस्ट्रीशीटर ने एक लाख 84 हजार रुपए लूटने का आरोप लगाया। हिस्ट्रीशीटर के पिता ने कहा कि संतोष सिंह अपने खाते से रुपए निकालकर बाइपास की ओर जा रहा था। तभी उसके ऊपर हमला किया गया। पुलिस जांच में गलत निकले लूट के आरोप
वहीं, पुलिस की जांच में दोनों पक्षों की तरफ से लूट के लगाए आरोप गलत हैं। आरसी मिशन थाना धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ये वारदात पुरानी रंजिश के चलते हुई है। इसमें अब तक की जांच में दोनों पक्षों की तरफ से लगाए गए लूट के आरोप गलत पाये गये हैं। घटना की जांच चल रही है। वहीं सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। घटना से जुड़े वीडियो भी वायरल हुए हैं। वीडियो को देखा जा रहा है। तहरीर और वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।


https://ift.tt/lihZj81

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *