DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हिंदू रीति-रिवाज से 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न:बांदा में बुन्देलखण्ड किसान सेवा समिति ने विवाह प्रमाण पत्र सौंपा

बांदा के अतर्रा स्थित डिग्री कॉलेज प्रांगण में गुरुवार को बुन्देलखण्ड किसान सेवा समिति द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में कुल 25 जोड़ों का विवाह सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला सचिव वीरेंद्र गुप्ता ‘बाबू भैया’ थे। जिला सचिव वीरेंद्र गुप्ता सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं और प्रत्येक युगल को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। आयोजकों ने बताया कि सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रम समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को भी मजबूत करने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर मुलायम सिंह यूथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अजय चौहान ‘दादा’, समाजवादी पार्टी बांदा के विधानसभा सचिव मनी कश्यप, कार्यक्रम की संयोजक राधा, युवा अहिंसा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सोनी, बुन्देलखण्ड किसान सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार सोनी और उपाध्यक्ष आदर्श चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष रिंकू गुप्ता ‘रोहन’ तथा नव निर्माण सेना के प्रदेश सचिव (उत्तर प्रदेश) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


https://ift.tt/Od9CpGU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *