DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हिंदू युवा वाहिनी ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से की उच्च स्तरीय जांच:दिल्ली-एनसीआर से लापता महिलाओं के मामलों पर सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर में हिंदू युवा वाहिनी ने शनिवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र, विशेषकर नोएडा से हिंदू महिलाओं और युवतियों के लगातार लापता होने पर गहरी चिंता व्यक्त की। वाहिनी ने इन घटनाओं को सामान्य गुमशुदगी के बजाय संगठित मानव तस्करी गिरोहों की साजिश बताया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि दिल्ली और नोएडा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के लापता होने की खबरें सामने आ रही हैं। हिंदू युवा वाहिनी ने इसे समाज और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया। संगठन ने दावा किया कि विश्वसनीय सूत्रों और रिपोर्टों के आधार पर आशंका है कि इन महिलाओं को खाड़ी देशों में ले जाकर अमानवीय शोषण, जबरन श्रम और देह व्यापार जैसे अपराधों में धकेला जा रहा है। संगठन ने इन घटनाओं को मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन करार दिया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि दिल्ली, नोएडा और एनसीआर क्षेत्र से लापता महिलाओं और युवतियों के मामलों की उच्च स्तरीय जांच सीबीआई या विशेष टास्क फोर्स से कराई जाए। इसके अतिरिक्त, अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए केंद्र और राज्य एजेंसियों के बीच विशेष समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। ज्ञापन में खाड़ी देशों में भारतीय महिलाओं के शोषण के मामलों पर राजनयिक स्तर पर कड़े कदम उठाने की भी मांग की गई है। साथ ही, हवाई अड्डों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर महिला सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने तथा लापता महिलाओं के परिजनों को शीघ्र न्याय और सहायता प्रदान करने की अपील की गई है। हिंदू युवा वाहिनी ने विश्वास व्यक्त किया है कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इस संवेदनशील विषय पर शीघ्र संज्ञान लेंगे और ठोस कार्रवाई करेंगे, ताकि देश की मातृशक्ति की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हो सके।


https://ift.tt/0sluNSf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *