अभिनेता मनोज बाजपेयी द्वारा अभिनीत फिल्म घूसखोर पंडित का मेरठ के हिंदु संगठनों ने भी विरोध शुरू कर दिया है। बीते दिन मेरठ चलचित्र सोसायटी ने फिल्म के शीर्षक को आपत्तिजनक बताते हुए निर्माता कंपनी Friday Filmworks Pvt. Ltd. और ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix को कानूनी नोटिस भेजा था, इसके बाद आज भी विरोध किया जा रहा है। सनातन के विरोध में फंडिंग- सचिन सिरोही
अखिल भारतीय हिंदु सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि इस प्रकार की फिल्म समाज में गलत संदेश दे रही है। सनातन को ठेस पहुंचाने के लिए बॉलीवुड में भी विधर्मियों के लिए फंडिंग मिल रही है। इन्हें सभी को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही यह जांच भी होनी चाहिए कि वह कौन लोग हैं जो देश को तोडने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री से की बंद कराने की मांग
सचिन सिरोही ने कहा कि इस प्रकार की फिल्म से हिन्दुओं की आस्था आहत हो रही है। मैं देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री से इसे बंद कराने की मांग करता हूं। ऐसी तस्वीर जारी नहीं होनी चाहिए, जो हमारे सनातनी हिंदुओं, जाति और समुदाय को तोड़ रही हो। इस शीर्षक का क्या अर्थ है यह एक बड़ा सवाल है, इस शीर्षक को पूरी तरह से हटाया जाना चाहिए। तस्वीर को रोका जाना चाहिए।
https://ift.tt/LnMJGrA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply