अमरोहा में हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पोस्ट करने वाली सोशल मीडिया की भाभीजान समरीन निशा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर यह कार्रवाई धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में की गई है। समरीन ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर तीन दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें हिंदू युवतियों और हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद विरोध शुरू हुआ। हिंदू संगठनों ने महिला पर कार्रवाई की मांग की थी। एक युवक ने थाने में केस दर्ज कराया था। हालांकि बाद में एक और वीडियो पोस्ट कर महिला ने माफी मांगी थी। मामला देहात थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, 2 फरवरी को अमरोहा के रहने वाले प्रतीक शर्मा ने देहात थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया था, गांव सुल्तानपुर की रहने वाले सरफराज की पत्नी समरीन निशा (30) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट किया था। इसमें हिंदू युवतियों और और समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। गाली-गलौज की गई। इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। विरोध के बाद समरीन निशा ने एक और वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह माफी मांगी थी। उन्होंने आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट करने की बात कहते हुए कहा था- आगे से ऐसी गलती नहीं होगी, लेकिन तब तक पुलिस ने समरीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बीएनएस की धारा 299 और आईटी एक्ट के तहत समरीन निशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को पुलिस ने समरीन निशा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और किसी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। ऐसा करने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी। ——————- ये खबर भी पढ़ें… सुसाइड करने वाली 3 बहनों का रहस्यमयी कमरा:दीवारों पर स्केच, क्रॉस के निशान, लिखा- मैं बहुत अकेली हूं
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी का यह वह फ्लैट है, जहां से कूदकर 3 नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने सुसाइड कर लिया। अब तक की जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें ऑनलाइन गेम ‘कोरियन लव गेम’ में इतना डूब चुकी थीं कि वह उससे बाहर नहीं निकल पाईं।भास्कर रिपोर्टर फ्लैट के उन 2 कमरों में पहुंचा जहां से तीनों बहनें कूदी थीं। फ्लैट में 3 कमरे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
https://ift.tt/IyuHjOA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply