DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हापुड़ सिटी की 500 खराब स्ट्रीट लाइटें होंगी ठीक:मरम्मत के लिए नगर पालिका ने जारी किया टेंडर

हापुड़ नगर पालिका ने शहर में खराब पड़ी 500 से अधिक एलईडी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया है। इन लाइटों को एमपीसीबी प्लेट लगने के बाद ही ठीक किया जाएगा, जिससे शहर में रोशनी की व्यवस्था सुचारु हो सके। वर्तमान में हापुड़ शहर में लगभग दस हजार खंभों पर नगर पालिका द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइटें हैं। पिछले करीब एक महीने से इनमें से 500 से अधिक लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे कई इलाकों में अंधेरा छाया रहता है और नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एमपीसीबी प्लेटों की होगी आपूर्ति खराब लाइटों की मरम्मत में देरी का मुख्य कारण आवश्यक उपकरणों की कमी बताया जा रहा था। इस संबंध में, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि खराब पड़ी लाइटों को ठीक करने के लिए एमपीसीबी प्लेटों की आवश्यकता है। उन्होंने जानकारी दी कि 50, 70 और 100 वाट की एमपीसीबी प्लेटों की आपूर्ति के लिए टेंडर निकाला गया है। इन प्लेटों की आपूर्ति होते ही मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया जाएगा, जिससे जल्द से जल्द सभी खराब लाइटें ठीक हो सकें।


https://ift.tt/pda4tKs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *