हापुड़ में भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष पद पर पंकज चौधरी के निर्वाचन पर सोमवार शाम जश्न मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने समर्पित और अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कदम भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएगा। संगठन कार्यकर्ताओं की रीढ़ कविता माधरे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने संकल्प लिया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा, “नितिन नबीन और पंकज चौधरी के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। हम सभी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।” इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने किया। जिला कार्यालय में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नितिन नबीन और पंकज चौधरी के नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। इस दौरान ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और आपसी शुभकामनाओं के साथ हुआ। इस दौरान जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह, पायल गुप्ता, कुणाल चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://ift.tt/qTCnWXh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply