DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हापुड़ में युवक का शव घर के बाहर मिला:शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं, ज्यादा शराब से मौत की आशंका

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा में शनिवार को एक युवक का शव उसके घर के बाहर मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार उपैड़ा गांव में एक युवक का शव पड़ा हुआ था। शव देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जहां मृतक की पहचान 28 वर्षीय सोनू, निवासी ग्राम उपैड़ा के रूप में हुई है। परिजनों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई सुधीर ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सोनू शराब का अत्यधिक सेवन करता था। आशंका है कि घर के बाहर पहुंचने पर उसे उल्टी हुई और वह वहीं गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृत्यु के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


https://ift.tt/OZY7lX6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *