DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हापुड़ में भांजे ने मामी के घर की चोरी:पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, नकदी-जेवरात बरामद

हापुड़ में कोतवाली नगर पुलिस ने एक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक भांजा शामिल है, जिसने अपनी मामी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है। BLO ड्यूटी करने गई थी मामी यह घटना 27 जनवरी को शांतिनगर मोहल्ले में हुई थी। सहायक अध्यापक कीर्ति सिरोही बीएलओ ड्यूटी पर घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान सुनसान मकान का फायदा उठाकर चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर थाना हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त कनिष ने अपने सह-अभियुक्त के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अपनी ही मौसी के घर चोरी की साजिश रची थी। आरोपियों ने रिश्तेदारी की आड़ में घर की गतिविधियों की पूरी जानकारी जुटाई थी, जिसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। यह जानकारी उन्हें चोरी करने में सहायक हुई। बरामद किए गए सामान में 17,200 रुपये नकद, पीली व सफेद धातु के आभूषण, चार मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई एक आई-10 कार शामिल है। थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।


https://ift.tt/62rEwpa

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *