हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार की शाम स्वर्ग आश्रम रोड पर बिना पंजीकरण चल रहे एक क्लीनिक को सील कर दिया। शिकायत मिलने पर की गई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। सीएमओ ने एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर टीम गठित कर यह कार्रवाई कराई। सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि कुछ समय पहले मोदीनगर रोड पर एक ऑपरेशन के दौरान महिला की मृत्यु के मामले में एक क्लीनिक को सील किया गया था। उन्हें सूचना मिली थी कि उसी क्लीनिक का संचालक अब स्वर्ग आश्रम रोड पर ‘मैक्स हेल्थ केयर सेंटर’ के नाम से एक नया क्लीनिक चला रहा है। यह क्लीनिक भी बिना पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था, जिससे मरीजों की जान को खतरा था। सीएमओ ने डॉ. नवीन के नेतृत्व में एक टीम बनाकर जांच के लिए भेजा। जांच के दौरान, क्लीनिक पर न तो कोई योग्य चिकित्सक मिला और न ही पंजीकरण से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सके। इसके बाद टीम ने क्लीनिक को ताला लगाकर सील कर दिया। डॉ. त्यागी ने स्पष्ट किया कि जिले में बिना पंजीकरण के किसी भी क्लीनिक का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/1TKF3YI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply