फरवरी की शुरुआत के साथ ही सर्दी का असर फिर बढ़ गया है। सोमवार रात से ही जिले में घना कोहरा छा गया, जोकि मंगलवार की सुबह तक रहा। जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं सर्दी के बीच लोग कांपते नजर आए। कोहरे के बीच बढ़ी सर्दी हापुड़ में एक बार फिर घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे के कारण दृश्यता घटकर लगभग 50 मीटर रह गई। कम दृश्यता के चलते हाईवे और मुख्य सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन धीमी गति से चलते दिखे, वहीं कुछ चालकों ने हेडलाइट और फॉग लाइट का उपयोग कर सावधानीपूर्वक यात्रा की। मंगलवार सुबह तक भी कोहरे का असर बना रहा। सुबह स्कूल, दफ्तर और अन्य कामकाज के लिए निकले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विशेषकर बाइक सवारों और पैदल राहगीरों को अधिक परेशानी हुई। सड़क दुर्घटनाओं की आशंका के मद्देनजर वाहन चालक अत्यधिक सतर्क नजर आए। तेज हवा से बढ़ी गलन मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को हापुड़ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने सर्दी के एहसास को और बढ़ा दिया, जिससे सुबह और देर शाम ठिठुरन महसूस की गई। सर्दी से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों, जैकेट, टोपी और मफलर में लिपटे दिखाई दिए। बाजारों और चौराहों पर अलाव जलाकर लोग ठंड से राहत पाते नजर आए। चाय और कॉफी की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ अशोक का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड का असर बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
https://ift.tt/aLOFNBJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply