हापुड़ में चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इन टीम का नेतृत्व सीओ करेंगे। हापुड़ में हो चुके हैं हादसे सड़क पर वाहन चलाते समय चाइनीज मांझे की चपेट में आकर कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। पहले भी ऐसे अभियान चलाए गए थे, लेकिन वे कुछ ही दिनों में ठंडे पड़ जाते थे, जिसके कारण बाजारों में चाइनीज मांझे की बिक्री धड़ल्ले से जारी थी। आज से चलेगा अभियान अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को जिलेभर के थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में चाइनीज मांझा नहीं बिकना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चाइनीज मांझे के कारण को दुर्घटना होती है, तो इसकी पूरी जवाबदेही संबंधित थाना प्रभारी की होगी। हापुड़ के एसपी ज्ञानंज्य सिंह ने कहा, “समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित कर दिया है कि कहीं चाइनीज मांझे की बिक्री न हो पाए। थानों से टीमों का गठन करने और विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।”
https://ift.tt/a8zJ6N2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply