DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हापुड़ में चाइनीज मांझे की बिक्री पर पुलिस की छापेमारी:दुकानों की तलाशी लेकर दुकानदारों को चेतावनी दी

हापुड़ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। शुक्रवार शाम शहर के प्रमुख बाजारों में क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) वरुण मिश्रा के नेतृत्व में सघन छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने मेरठ गेट, खिड़की बाजार और पुराना बाजार क्षेत्रों में अचानक तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी वरुण मिश्रा स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पुलिस बल के साथ कई दुकानों की गहन जांच कराई। टीम ने पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों पर स्टॉक की पड़ताल की। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की उपलब्धता को लेकर पूछताछ की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि चाइनीज मांझा बेचना दंडनीय अपराध है और ऐसा पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध सामग्री की जांच करते हुए कुछ स्थानों से मांझे के सैंपल भी कब्जे में लिए। दुकानदारों को पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल वैध सूती धागे वाले मांझे की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि चाइनीज मांझा धातु मिश्रित होने के कारण बेहद खतरनाक होता है। इससे राहगीरों, दोपहिया चालकों और पक्षियों को गंभीर चोटें लगती हैं, जिसके चलते शासन ने इस पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने कहा कि जनहित में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर अचानक हुई इस कार्रवाई से बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं, आम नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है।


https://ift.tt/SwDpuZo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *