हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में गांव रसूलपुर नहर के पास चलती कार पर 2 युवकों के खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक चलती कार की डिग्गी पर चढ़कर छत पर पहुंच जाता है और वहां खड़े होकर डांस करता है। वहीं, दूसरा युवक चालक सीट की खिड़की से आधा शरीर बाहर निकालकर लटक रहा है और बाहर से ही स्टीयरिंग घुमाते हुए कार चला रहा है। यह स्टंट बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर नहर के पास किया गया। इस दौरान कार तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ रही थी, जिससे न केवल युवकों की जान को खतरा था, बल्कि आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कर युवकों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके।
https://ift.tt/SdEYkas
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply