DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हापुड़ में कार खेत किनारे खाई में पलटी, 4 घायल:मेरठ से पिलखुवा जा रहे थे कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। एनएच-334 स्थित धनौरा कट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना देर शाम हुई जब मेरठ से पिलखुवा की ओर एक बारात जा रही थी। अशरफ, हसरत, इकरार और दिलदार नामक चार लोग इसी बारात में शामिल होने के लिए कार से पिलखुवा जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार धनौरा कट के पास पहुंची, वाहन चालक तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो बैठा। इसके परिणामस्वरूप कार हाईवे किनारे खाई में जा गिरी और पलट गई। हादसा होते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान कुछ राहगीरों ने कार में आग लगने की आशंका जताते हुए दमकल विभाग को भी सूचित किया। दमकल विभाग की टीम फायर ब्रिगेड वाहन के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में कार में आग नहीं लगने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को खाई से बाहर निकालकर हाईवे किनारे खड़ा कराया। हादसे में कार सवार चारों लोगों को मामूली चोटें आई थीं। पुलिस ने मौके पर ही चिकित्सकों को बुलवाकर सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि हादसे का प्रारंभिक कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना प्रतीत हो रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/WnFbMmk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *