हापुड़ के असौड़ा गांव में वन विभाग की संयुक्त टीम ने कछुआ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक तस्कर के घर पर छापा मारकर 13 कछुए बरामद किए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद कछुओं को बाद में गंगा नदी में छोड़ दिया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी मुकेश कंडपाल ने बताया कि यह कार्रवाई मेरठ में एक तस्कर की गिरफ्तारी के बाद हुई। मेरठ वन विभाग की टीम ने दो कछुओं के साथ एक तस्कर को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हापुड़ में बड़े पैमाने पर कछुओं की तस्करी की जाती है और वह वहीं से कछुए लाया था। मेरठ के क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकांत चौधरी, वन दरोगा मोहन सिंह, वन रक्षक दीपक सिंह, हापुड़ के वन दरोगा गौरव गर्ग, वन रक्षक राहुल और साइलो द्वितीय चौकी प्रभारी विरेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने आरोपी की निशानदेही पर असौड़ा गांव में शाहरुख नामक व्यक्ति के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम को एक टब में 13 कछुए मिले। टीम ने मौके से आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग ने शाहरुख के खिलाफ वन्य जीव तस्करी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। DFO अर्शी मलिक ने बताया कि बरामद सभी कछुओं को सुरक्षित रूप से गंगा नदी में छोड़ दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कछुओं की तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
https://ift.tt/mzAEqDv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply