हापुड़ बाबूगढ़ कोतवाली इलाके बछलौता फ्लाईओवर पर गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जा रहे एक कैंटर में अचानक आग लग गई। इस घटना में कैंटर में लदे लाखों रुपये के खिलौने जलकर राख हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक खिलौने से लदा एक कैंटर गाजियाबाद से मुरादाबाद जा रहा था। जैसे ही कैंटर बाबूगढ़ में नए हाईवे पर पहुंचा, जहां चलते वाहन में शॉट सर्किट से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरे कैंटर को अपनी चपेट में ले लिया। कैंटर चालक सुमित, जो अलीपुर छिरामऊ थाना सौरिख के निवासी हैं, ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और सुरक्षित बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि कैंटर में बड़ी मात्रा में खिलौने भरे हुए थे, जो आग की चपेट में आने से पूरी तरह नष्ट हो गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आग लगने के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात को नियंत्रित किया और स्थिति सामान्य कराई। थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृश्यता आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि सटीक कारणों की जांच अभी जारी है।
https://ift.tt/LQ8a4ql
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply