हापुड़। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक केजी सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार की देर रात इंस्पेक्टर मनीष चौहान को पिलखुवा कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। दरअसल, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपये की लूट की घटना के बाद तत्कालीन कोतवाली प्रभारी सहित दो चौकी इंचार्जों को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद इंस्पेक्टर मनीष चौहान को पिलखुवा कोतवाली प्रभारी की कमान सौंपी गई। मनीष चौहान इससे पहले धौलाना थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत थे। वहीं, मीडिया सेल प्रभारी अवनीश कुमार को धौलाना थाने की कमान सौंपी गई है। 5 चौकी इंचार्ज को मिली तैनाती इस फेरबदल में 6 दरोगाओं और 5 चौकी प्रभारियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। दरोगा मनवीर को थाना बाबूगढ़ भेजा गया है, जबकि बाबूगढ़ में तैनात दरोगा विवेक चौहान को छिजारसी चौकी इंचार्ज बनाया गया है। थाना गढ़ से दरोगा गौरव कुमार को रेलवे रोड चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। दरोगा सूरज पाल को रेलवे रोड चौकी से हटाकर दोयमी चौकी का प्रभार सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, थाना कपूरपुर में तैनात दरोगा अमित कुमार को ए-टू-जेड चौकी प्रभारी और दरोगा शिव शंकर को एचपीडीए चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त पुलिस अधीक्षक केजी सिंह ने बताया कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और अपराध नियंत्रण के लिए जवाबदेही तय की जा रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग, गश्त बढ़ाने और जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं। पुलिस महकमे में इस व्यापक फेरबदल से जनपद की कानून-व्यवस्था में सुधार और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
https://ift.tt/CO0d5ol
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply