DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री सील:यूपीएसआईडीसी फेस-2 की फैक्ट्री पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मौके पर पुलिस बाल तैनात

धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की है। गुरुवार को लेखपाल अनुज चौधरी, नायब तहसीलदार अमरपाल और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने यूपीएसआईडीसी फेस-2 स्थित जी-359 नंबर फैक्ट्री को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। फैक्ट्री के खिलाफ नियमों के उल्लंघन और आवश्यक दस्तावेजों की कमी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की जांच के बाद प्रशासन ने संयुक्त निरीक्षण किया, जिसमें फैक्ट्री संचालन से जुड़ी कई अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर फैक्ट्री को तत्काल सील करने का निर्णय लिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने फैक्ट्री परिसर को अपने कब्जे में लेकर सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की। नायब तहसीलदार अमरपाल ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन की इस कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अन्य फैक्ट्री संचालकों को भी नियमों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी गई है।


https://ift.tt/cxNXQHf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *