DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में 20 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से अलीगढ़ ले जा रहे थे, डस्टर कार भी बरामद

हाथरस में एसओजी और सासनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 20 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक रेनॉल्ट डस्टर कार बरामद हुई है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 3 से 4 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि सासनी पुलिस और एसओजी टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेनॉल्ट डस्टर कार से अवैध मादक पदार्थ ले जा रहे हैं। इस सूचना पर चेकिंग के दौरान दोनों तस्करों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अलीगढ़ निवासी मधुकर शर्मा पुत्र सुशील कुमार शर्मा और पूर्वी दिल्ली निवासी अमर बंसल पुत्र नरेंद्र बंसल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वे यह गांजा ओडिशा से खरीदकर सासनी/अलीगढ़ क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहे थे। तस्करों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा से सस्ते दामों पर गांजा खरीदते हैं और यहां महंगे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाते हैं। बरामदगी में 10 बंडल (20 किलो 300 ग्राम) गांजा और एक रेनॉल्ट डस्टर कार (नंबर DL 1 CV 8432) शामिल है। पुलिस इनके बारे में और छानबीन कर रही है।


https://ift.tt/H7O1FXh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *