DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में हिंदू सम्मेलन आयोजित:संतों बोले- जब तक संघ और सेना है हिंदुओं का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता

हाथरस में श्री दाऊजी महाराज हिन्दू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में डीआरबी इंटर कॉलेज में एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे प्रांगण को भगवा झंडियों से सजाया गया था। मुख्य अतिथियों ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वृंदावन से आए क्रांतिकारी संत सत्यमित्र जी महाराज ने मंच से राष्ट्र विरोधियों को ललकारते हुए कहा कि जब तक देश में संत, संघ और सेना है, तब तक कोई भी देश की संस्कृति और हिंदू समाज का बाल भी बांका नहीं कर सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है और यह देश हिंदुओं का है। जो हिंदू समाज और देश के विरुद्ध काम करेंगे, उन्हें यह देश छोड़कर जाना होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि काशी और अयोध्या के बाद अब श्री कृष्ण जन्मभूमि भी विधर्मियों से मुक्त होगी। कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि वर्षों तक हिंदू समाज के शांत स्वभाव का देश के गद्दारों और राष्ट्र विरोधियों ने लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि अब हिंदू समाज जागृत हो गया है। महेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित जनसमूह को श्री कृष्ण जन्मभूमि को मुक्ति दिलाने का संकल्प भी दिलाया। वृंदावन की डॉ. रेणुका ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार हम सभी को अपने देश और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं और जीवन को संस्कारवान बनाते हैं। आरएसएस के ब्रज प्रांत के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्याम ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज विरोधी विचारधारा से हमारा युद्ध है। आयोजक समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।अध्यक्षता डॉ. रजत महेश गुप्ता ने की, जबकि संचालन अभिषेक रंजन आर्य ने किया। इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी सहित डॉ. पीपी सिंह, आशीष सेंगर, पवन शर्मा, भानु, टिंकू राना, प्रवीण खंडेलवाल, दीपक शर्मा, हर्षित गौड़, अशोक, सुनील अग्रवाल अनु विमल, राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, ऋषि, शालनी पाठक, वैभव मोहता, नवीन प्रताप सिंह, कृष्णगोपाल, बॉबी चौहान और आनंद आदि मौजूद थे।


https://ift.tt/boOzQ2Z

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *