हाथरस में शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आज सुबह भी हल्का कोहरा छाया रहा और बर्फीली हवाओं ने गलन भरी ठंड को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, कल शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। 87 प्रतिशत आर्द्रता और ठंडी हवाओं ने ठंड का असर और तेज कर दिया है। बाजारों में पसरा सन्नाटा… भीषण ठंड के कारण सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोगों की आवाजाही कम दिखी। कई स्थानों पर लोग अलाव तापते हुए नजर आए। कल पूरे दिन धूप नहीं निकली थी, जिससे ठंड में और इजाफा हुआ। कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित होने से उन्हें ठंड से कुछ राहत मिली है। सर्दी और कोहरे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। हाथरस जंक्शन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे की देरी से चल रही है, जबकि हाथरस सिटी पर आने वाली कवि गुरु एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देरी से चल रही है।
https://ift.tt/yCBERAn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply