DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में वैश्य महासभा की बैठक में संगठन विस्तार:विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने पर हुई चर्चा

हाथरस में भारतीय वैश्य महासभा ने संगठन को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। यह बैठक अपना घर आश्रम में इंजीनियर ओम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय (बंटी भैया) और विनोद कुमार मित्तल विशिष्ट अतिथि थे। संगठन विस्तार के तहत कई नई नियुक्तियां की गईं। सुरेश अग्रवाल को जिला प्रभारी, राहुल गुप्ता को जिला सह प्रभारी, तरुण पंकज को शहर प्रभारी और योगेश वार्ष्णेय को शहर सह प्रभारी बनाया गया। इन्हें जिला, शहर, ब्लॉक और वार्ड स्तर तक संगठन गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था वैश्य समाज और व्यापारियों पर निर्भर है, लेकिन इसके बावजूद यह वर्ग सबसे अधिक शोषण का शिकार हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस शोषण को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अग्रवाल ने वैश्य समाज से लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि संगठन आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज के कम से कम 100 उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से वैश्य समाज की एकता को गंभीरता से लेने की अपील की। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय (बंटी भैया) ने वैश्य समाज की एकता को उसकी असली ताकत बताया। उन्होंने कहा कि यदि समाज के किसी भी व्यक्ति पर संकट आता है, तो पूरा समाज उसके साथ खड़ा रहेगा। महासभा का उद्देश्य केवल संगठन बनाना नहीं, बल्कि समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त कर निर्णायक भूमिका में लाना है। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद… बैठक में सुरेंद्र बांठिया, अनिल कुमार वार्ष्णेय (तेल वाले) और राकेश बंसल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, चंदन दोबरावाल, अर्पित बंसल, ओम प्रकाश वर्मा, शुभम वार्ष्णेय, एलानी मोहित वार्ष्णेय, वासुदेव वार्ष्णेय, रामकुमार अग्रवाल, पवन गुप्ता, वैभव वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। अंत में, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।


https://ift.tt/FIN5ty9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *