हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के अखईपुर गांव में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान संजय उर्फ संजू के रूप में हुई है, जिसकी अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। धर्मेंद्र कुमार, निवासी अखईपुर, ने पुलिस को सूचना दी थी कि 2 फरवरी को उनका बेटा संजय उर्फ संजू गांव में भूपेंद्र की चक्की से आटा लेने जा रहा था। रास्ते में सौरव के घर के सामने गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी, सरिया और तमंचे से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में संजय के शरीर और सिर पर गंभीर चोटें आईं। इस सूचना के आधार पर हाथरस जंक्शन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। घायल संजय को उपचार के लिए बाग्ला जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अलीगढ़ में संजय की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी हरिओम पुत्र दीनानाथ और महेश पुत्र दीनानाथ, दोनों निवासी अखईपुर, को मिर्गामई कट मथुरा-बरेली हाईवे के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा और एक लोहे का पाइप बरामद किया गया है। शराब पीकर आए दिन गाली-गलौज करता था संजय. गिरफ्तार आरोपियों हरिओम और महेश ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक संजय उर्फ संजू आए दिन उनसे और उनके परिवार से बदतमीजी करता था और शराब पीकर गाली-गलौज भी करता था। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी की शाम जब वे काम करके अपने घर लौट रहे थे, तो मृतक संजय उर्फ संजू ने उन दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए उनका कॉलर पकड़ लिया। इसी बात से तंग आकर उन्होंने डंडे और लोहे के पाइप से सौरव के मकान के सामने संजय उर्फ संजू के साथ मारपीट की। अन्य आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश गिरफ्तार अभियुक्तों हरिओम पुत्र दीनानाथ निवासी गांव अखईपुर, थाना हाथरस जंक्शन और महेश पुत्र दीनानाथ, निवासी ग्राम अखईपुर, थाना हाथरस जंक्शन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
https://ift.tt/CPDi81p
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply