DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में महिला की मौत, फंदे से लटका मिला शव:11 महीने पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र के नगला बेरिया गांव में आज एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष को सूचना मिलने पर वे गांव पहुंचे, जहां विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला और ससुराल पक्ष के लोग मौके से गायब थे। मृतका की पहचान 19 वर्षीय सिमरन के रूप में हुई है, जो हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव रम नगला निवासी मेघ सिंह की बेटी थी। सिमरन की शादी करीब 11 महीने पहले नगला बेरिया निवासी राजा नामक युवक से हुई थी, जो कपड़ों की सिलाई का काम करता है। आज दोपहर मेघ सिंह को किसी ने सूचना दी कि उनकी बेटी ने ससुराल में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग नगला बेरिया पहुंचे। उन्होंने देखा कि सिमरन का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस दौरान ससुराल के सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। पुलिस कर रही मामले को लेकर जांच पड़ताल… परिजन आनन-फानन में सिमरन को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतका के पिता मेघ सिंह ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने इस संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


https://ift.tt/1gWfS9z

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *