DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बैठक:जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा

हाथरस में 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ यह बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोर देकर कहा कि निर्वाचक नामावलियां जितनी शुद्ध होंगी, चुनाव उतने ही अच्छे और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जा सकेंगे। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले या कर चुके कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाएं।‌ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का लक्ष्य शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को मतदाता बनाना है। इसके साथ ही, मृतक और स्थानांतरित (शिफ्टेड) मतदाताओं के नाम नामावली में न रहें और मतदाता सूची में व्याप्त गलत प्रविष्टियों को भी दूर किया जा सके। इस कार्य में नए नाम जोड़ने के साथ-साथ स्थानांतरित और मृतक मतदाताओं के नाम हटाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधानसभावार एसआईआर की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने नए मतदाताओं के लिए फॉर्म 6 (घोषणा पत्र सहित), स्थानांतरित और मृतक मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7, तथा मतदाता विवरण में त्रुटियों को ठीक करने के लिए फॉर्म 8 भरवाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि जिन मतदेय स्थलों के लिए अभी तक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त नहीं किए गए हैं, वहां तुरंत उनकी नियुक्ति सुनिश्चित करें। इससे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में आवश्यक भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। ये रहे मुख्य रूप से मौजूद उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, भाजपा प्रशासनिक प्रमुख सुनील वर्मा एडवोकेट, अपना दल से प्रवीण कुमार सारस्वत, सीपीआईएम जिला सचिव श्याम सिंह वर्मा, कांग्रेस से विवेक उपाध्याय, समाजवादी पार्टी से अजय शिखरावर, बसपा से राजवीर सिंह बघेल और आप के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रहमत अली सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


https://ift.tt/YyUN9gK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *