हाथरस में सोमवार को पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लेबर कॉलोनी पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय, रानू पंडित, सुधीर पचौरी, लवकुश शर्मा सहित काफी लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौजूद लोगों ने रामवीर उपाध्याय के विकास कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हाथरस क्षेत्र और जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जो किसी अन्य राजनेता ने नहीं किया। उन्होंने हाथरस को जिला बनवाने के लिए अपनी कुर्सी तक दांव पर लगा दी थी।वक्ताओं ने उन्हें हाथरस के जन-जन का नेता बताया। लोगों ने कहा कि वह एकमात्र ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने हाथरस की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की जयंती पर मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय और अन्य लोग। जरूरतमंदों को कंबल वितरित करती जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय। वीडियो।
https://ift.tt/gbupecR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply