हाथरस में आज बुधवार की शाम को शहर की हनुमान गली में कबूतरबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पुनीत शुक्ला ने जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में शहर और अलीगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम ने लगभग 105 कबूतरों की उड़ान भरी। कबूतरबाज अपने कबूतरों की तरफ टकटकी लगाए देखते रहे। रेफरी बोले लंबे समय से हो रही प्रतियोगिता कुंजबिहारी शर्मा और बिरजू गुरु ने इस प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाई। उन्होंने पुनीत शुक्ला को विजयी घोषित किया। उन्होंने बताया कि यह एक प्राचीन प्रतियोगिता है और कबूतरबाजी का शौक बहुत पुराने समय से चला आ रहा है। यहां पिछले करीब 100 साल से यह प्रतियोगिता होती है।कबूतरबाजी का यह शौक लंबे समय से लोगों के बीच लोकप्रिय रहा है, और आज भी इसे उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है।
https://ift.tt/yx3zVBg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply