DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में दीवार गिरी:2 महिलाएं मलबे में दबकर गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

हाथरस में ईंट भट्ठे पर काम करने वाली दो महिलाएं दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव टुकसान के निकट हुई। दोनों घायल महिलाओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव टुकसान के पास स्थित एक ईंट भट्ठे पर महोबा के मजदूर काम कर रहे हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। मंगलवार को दो महिलाएं अपनी रहने के लिए अपनी झोपड़ी बना रही थीं, तभी अचानक एक कच्ची दीवार उन पर गिर गई। मौके पर मची चीख पुकार दीवार गिरने से 30 वर्षीय प्रमिला और उनकी देवरानी 25 वर्षीय करिश्मा, जो महोबा की निवासी हैं, मलबे के नीचे दब गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर अन्य श्रमिक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। तत्काल उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।


https://ift.tt/svAN4I7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *