DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में झंडा दिवस मनाया गया:जिलाधिकारी अतुल वत्स ने स्मारिका का विमोचन किया

हाथरस में झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कमाण्डर रघुवीर सिंह (अ0प्रा0) ने जिलाधिकारी अतुल वत्स सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रतीकात्मक झंडे लगाकर अंशदान प्राप्त किया। इस मौके पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने एक स्मारिका पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने अधिकारियों को प्रतीकात्मक झंडा लगाते हुए बताया कि यह दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के सैनिकों के कल्याण हेतु जनता के आर्थिक योगदान के लिए समर्पित है। इस धनराशि का उपयोग शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण पर किया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह देश की सेना के प्रति सम्मान और उन जांबाज सैनिकों के प्रति एकजुटता दिखाने का दिन है, जिन्होंने देश की सुरक्षा में बलिदान दिया। उन्होंने भारतीय सेना द्वारा प्राकृतिक आपदाओं में किए गए बचाव एवं राहत कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने जनपद के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों से सैनिक कल्याण कोष में यथासंभव योगदान देने का आह्वान किया। कमाण्डर रघुवीर सिंह ने बताया कि हमारे सशस्त्र सेनाओं के बहादुर जवान देश की सीमाओं की रक्षा में लगे हुए हैं और आवश्यकता पड़ने पर देश के गौरव के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने शांतिकालीन विपदाओं जैसे बाढ़ और भूकंप के समय भी जवानों के महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष सैनिक झंडा दिवस के अवसर पर कृतज्ञ राष्ट्र अपने बहादुर सैनिकों की सेवाओं को स्मरण करता है और यथाशक्ति उनके परिवारों के कल्याण के लिए अंशदान देता है। इस दौरान उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी प्रतीकात्मक झंडे लगाकर अंशदान प्राप्त किया।


https://ift.tt/lVofZNs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *