हाथरस में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कल रात से ही जिले में कोहरे का प्रकोप जारी है। सुबह विजिबिलिटी घटकर मात्र 10 मीटर रह गई। भीषण सर्दी का प्रकोप भी जारी है। जिले में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 80 प्रतिशत आर्द्रता और ठंडी हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया है। कोहरे के कारण आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे और मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे सहित अन्य मार्गों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। बढ़ती ठंड के कारण लोग घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और आवाजाही काफी कम देखी गई। अलाव पर तापते नजर आए लोग…. ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव तापते हुए नजर आए। सर्दी और कोहरे के कारण कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। हाथरस जंक्शन पर आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 8 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 6 घंटे और गोमती एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही है।
https://ift.tt/YkbwpIO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply