DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में कोहरे से राहत, गलन बरकरार:अधिकतम तापमान 21 डिग्री, ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

हाथरस में तीन दिन बाद कोहरे से राहत मिली है, लेकिन गलन भरी सर्दी अभी भी बनी हुई है। पिछले तीन दिनों से धूप नहीं निकली थी, जिससे ठंड में इजाफा हुआ था। आज शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं और 82 प्रतिशत आर्द्रता ने सर्दी को और बढ़ा दिया है। सुबह के समय गलन भरी सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लिया। हालांकि, कुछ बाजारों में चहल-पहल कम दिखी, जबकि कुछ अन्य बाजारों में सामान्य गतिविधियां जारी रहीं। लोगों को उम्मीद है कि दिन में धूप निकलने से सर्दी में कुछ कमी आएगी। मौसम का असर यातायात पर… मौसम का असर यातायात पर भी दिखाई दे रहा है। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम रही। इसके अतिरिक्त, हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।


https://ift.tt/AVbHdUY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *