DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में कोहरे के बीच नई कार डंपर में घुसी:सादाबाद-राया मार्ग पर कार सवार बाल-बाल बचे, वाहन क्षतिग्रस्त

गुरुवार सुबह सादाबाद-राया मार्ग पर घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हुआ। इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, घना कोहरा होने के कारण स्विफ्ट डिजायर के चालक को सड़क के बीच खड़ा डंपर समय पर दिखाई नहीं दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार की गति कम थी, जिसके चलते कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं और वे बाल-बाल बच गए। यदि कार तेज रफ्तार में होती, तो दुर्घटना का परिणाम अधिक गंभीर हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर से आगे देखना मुश्किल था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मदद की। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। बाद में कार सवारों के परिजन मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार को वहां से हटवाया।


https://ift.tt/nxt2IYH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *