हाथरस में एक कैफे का वीडियो सामने आया है। एक युवक और किशोरी अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कैफे में हमेशा लड़के-लड़कियों का आना जाना लगा रहता है। कैफे में जिस्मफरोशी का धंधा चलाने का भी आरोप स्थानीय लोगों ने कैफे संचालक पर लगाया है। मंगलवार देर शाम स्थानीय लोगों से जब रहा नहीं गया तो उन्होंने हंगामा कर दिया। हंगामा होते ही रेस्टोरेंट में मौजूद युवक और युवतियां पीछे के गेट से भागते दिखाई दिए। इस रेस्टोरेंट में मेन गेट से एंट्री होती है और पीछे के गेट से बाहर निकला जाता है। लोगों का आरोप है कि कैफे के बाहर खड़े लोग उनकी बेटियों और महिलाओं पर गंदी टिप्पणियां करते हैं, जिससे उनका निकलना मुश्किल हो गया है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि अभी तक इस मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अब जानिए पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड पर परसारा अड्डा पर एक रतन कैफे है। इस कैफे में हमेशा लड़के-लड़कियों का आना जाना लगा रहता है। वहां के स्थानीय लोगों को शक था कि इस कैफे में कुछ गलत काम चल रहा है। ये कैफे नगला अलिया थाना हाथरस जंक्शन के रहने वाले विशाल का है। विशाल खुद को भाजपा नेता बताता है। उसने कैफे पर ‘जिला महामंत्री’ नाम का नेम-प्लेट भी लगाया हुआ है। मंगलवार देर शाम को कैफे के बाहर काफी हलचल थी। न्यू ईयर की वजह से भी वहां काफी भीड़ थी। सभी नई उम्र के लड़के लड़कियां वहां आ-जा रहे थे। लड़कियों को चेहरे पर कपड़ा बंधा देख स्थानीय लोगों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। हंगामा होते देख कैफे संचालक विशाल ने युवक और युवतियां पीछे के गेट से भगा दिया और खुद ऊभी फरार हो गया। बैकडोर से लड़के-लड़कियों के निकलने का वहां के लोगों ने वीडियो भी बना लिया। विरोध कर रहे लोग कैफे के अंदर घुस गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय निवासी यश ठाकुर ने बताया कि पिछले 4 साल से इस कैफे की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इससे पूरे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। संचालक खुद को भाजपा का नेता बताता है और कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वहीं स्थानीय निवासी सुनील गौतम ने बताया कि चार-पांच साल से इस कैफे में गलत गतिविधियां हो रही है। यहां पर कॉलेज की लड़के-लड़कियां आते जाते हैं। हमारे बच्चों पर और महिलाओं पर बाहर के लोग कमेंट करते हैं। इलाके का माहौल खराब हो रहा है। स्थानीय निवासी लव उपाध्याय ने बताया कि यहां पर गंदा काम हो रहा है। बाहर से भी लड़के-लड़कियां आते हैं। कैफे के बाहर खड़े लड़के हमारे घर की बहू-बेटियों पर अश्लील कमेंट करते हैं। इसकी शिकायत हम लोगों ने कोतवाली और एसडीएम से भी की है। लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं होती। वहीं, इस मामले में दैनिक भास्कर ने पुलिस से बात की। हाथरस सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि इस मामले की अभी तक ऐसी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। अगर शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ———————————————— ये खबर बी पढ़ेंः- ‘मुंह में यूरिन कर दूंगी…’ कहने वाली दरोगा का इंटरव्यू:बोलीं- कार वाले ने ब्रेस्ट पर हाथ मारा, महिला गालियां दे रही थी यूपी की एक महिला दरोगा का VIDEO सुर्खियों में है। मेरठ के आबूलेन पर महिला दरोगा रचना राठी कार जाम में फंसी थी। महिला दरोगा ने गाड़ी से उतरकर गई और दूसरे कार में बैठे दंपती को धमकाने लगी। कहा- पुलिस की वर्दी पहनकर खड़ी हूं, दरोगा हूं मैं, मुंह में यूरिन कर दूंगी। गाड़ी नहीं हटाई तो बेल्ट से पीटूंगी। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/BJWaIES
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply