DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई

हाथरस में भाजपा सरकार की संविधान-विरोधी, जनविरोधी और दमनकारी नीतियों के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह प्रदर्शन भाजपा जिला कार्यालय के घेराव के रूप में होना था। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन से पहले ही सक्रियता दिखाते हुए यह कार्रवाई की। विवेक उपाध्याय को उनके घर पर ही रोक दिया गया, जिससे वे प्रस्तावित घेराव में शामिल न हो सकें। कांग्रेस पार्टी ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। पार्टी का कहना है कि यह कदम दर्शाता है कि भाजपा सरकार जनता के सवालों से भयभीत है और विरोध को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा करेगी… जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने इस संबंध में कहा, “भाजपा सरकार की यह दमनात्मक कार्रवाई तानाशाही मानसिकता को उजागर करती है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार है। हम न झुकेंगे, न डरेंगे और न रुकेंगे।”कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि लोकतांत्रिक अधिकारों का यह हनन तुरंत बंद नहीं किया गया, तो जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। पार्टी ने इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर डाली है।


https://ift.tt/4Zg382I

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *