DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाउस टैक्स जमा न करने पर 29 संपत्तियां सील:आगरा नगर निगम ने लोहामंडी जोन में की बड़ी कार्रवाई, 48.82 लाख बकाया था

आगरा नगर निगम ने हाउस टैक्स बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को लोहामंडी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की राजस्व टीम ने हाउस टैक्स जमा न करने पर 29 बकायेदारों की संपत्तियां सील कर दी हैं। इन संपत्तियों पर हाउस टैक्स के 48.82 लाख रुपये बकाया थे। संबंधित बकायेदारों को पूर्व में कई बार नोटिस और वारंट जारी किए गए थे। इसके बाद भी निर्धारित समय सीमा में हाउस टैक्स जमा नहीं कराया गया। इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए संपत्तियों को सील किया। राजस्व वसूली की हो रही समीक्षा
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने पिछले दिनों ही राजस्व वसूली को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वारंट जारी होने के बाद भी जो बकायेदार हाउस टैक्स जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कुर्की, बैंक खाता सीज और संपत्ति सील जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिदिन राजस्व वसूली की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लक्ष्य की प्राप्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य बकायेदारों में भी निगम की कार्रवाई को लेकर चेतावनी का माहौल बन गया है। नगर आयुक्त की चेतावनी
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा है- नगर निगम का राजस्व शहर के विकास कार्यों की रीढ़ है। बार-बार नोटिस और वारंट जारी होने के बावजूद जो लोग गृहकर जमा नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी बकायेदार नियमों से ऊपर नहीं है। राजस्व लक्ष्य को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए रोज़ाना समीक्षा की जा रही है।


https://ift.tt/Mgn9W10

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *