DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाउस टैक्स जमा न करने पर में 7 संपत्तियां सील:आगरा नगर निगम ने ट्रांसपोर्ट नगर में की कार्रवाई, बड़े बकायेदार निशाने पर

हाउस टैक्स वसूली को लेकर आगरा नगर निगम ने ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ी कार्रवाई की है। हाउस टैक्स जमा न करने पर 7 संपत्तियां सील कर दी हैं। इन सभी संपत्तियों पर लाखों रुपये हाउस टैक्स का बकाया था। नगर निगम ने इससे पहले कई बार नोटिस और वारंट जारी किए गए थे, इसके बाद भी इन्होंने हाउस टैक्स जमा नहीं किया।
जोनल अधिकारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में कर अधीक्षक अक्षय कुमार एवं कर निरीक्षकों की टीम ने प्रवर्तन दल के साथ संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। सील की गई संपत्तियों पर 8.67 लाख रुपये बकाया है। किस पर कितना बकाया नगर निगम प्रशासन द्वारा जिन बकायेदारों की संपत्तियों पर सील लगाई गई है, उनमें चंद्र कौर गिल और अनवर पर एक-एक लाख रुपये सुभाष चंद्र गुप्ता पर 70 हजार रुपये, मोहम्मद हुसैन पर 1.36 लाख रुपये, श्रीचंद पर 1.42 लाख, मरियम बेगम पर एक लाख रुपये तथा हरमिंदर कौर पर 1.49 रुपये का हाउस टैक्स बकाया है। राजस्व कर्मियों को चेतावनी
सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी कर श्रद्धा पांडेय ने बताया-नगर आयुक्त के निर्देश पर बड़े बकायेदारों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस जोन में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कर वसूली नहीं होगी, वहां के राजस्व कर्मियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कर वसूली की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर निगम द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में 125 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी राजस्व कर्मियों को अलग-अलग लक्ष्य सौंपे गए हैं और नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। नगर आयुक्त-होगी सख्त कार्रवाई
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा-नगर निगम की आय शहर के विकास और जनसुविधाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। बकायेदारों को किसी भी सूरत में राहत नहीं दी जाएगी। हउस टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ सीलिंग सहित सभी वैधानिक कार्रवाइयां जारी रहेंगी। सभी करदाताओं से अपील है कि समय पर गृहकर जमा कर नगर के विकास में सहयोग करें।


https://ift.tt/57Hzos3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *