आगरा नगर निगम रविवार से हाउस टैक्स वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू कर रहा है। निशाने पर सबसे पहले 50 हजार से अधिक के बकायेदार हैं। इसके लिए प्रत्येक राजस्वकर्मी को 5 बड़े बकायेदार से वसूली का टास्क दिया गया है। हाउस टैक्स जमा न करने पर कुर्की हो सकती है।
हाउस टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम सख्त हो गया है। नगर निगम द्वारा 50 हजार रुपये से अधिक के करदाताओं के खिलाफ रविवार से विशेष वसूली अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ऐसे बकायेदार नगर निगम के सीधे रडार पर रहेंगे जो लंबे समय से हाउस टैक्स जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं।
इस अभियान में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से फ्री हुए राजस्वकर्मियों को लगाया गया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी राजस्व कर्मियों के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए थे। अभियान के तहत प्रत्येक राजस्वकर्मी को प्रतिदिन न्यूनतम 5 बड़े बकायेदारों से हाउस टैक्स वसूली सुनिश्चित करनी होगी। इसके साथ ही इनमें से जो भवन स्वामी अपना हाउस टैक्स नहीं जमा करेंगे उनके उनकी संपत्ति के विरुद्ध कुर्की वारंट जारी करने और कम से कम 2 संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई भी अनिवार्य रूप से की जाएगी। नगर निगम का कहना है-निगम की आय में वृद्धि के लिए राजस्व वसूली बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से यह अभियान पूरी सख्ती के साथ चलाया जाएगा। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध नगर निगम ने करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन गृहकर भुगतान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है। बकायेदार [https://agrapropertytax.com/](https://agrapropertytax.com/) पोर्टल के माध्यम से मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से अपना बकाया गृहकर जमा कर सकते हैं। निगम का उद्देश्य है कि करदाता बिना किसी परेशानी के समय रहते टैक्स जमा करें और कठोर कार्रवाई से बचें।
नगर आयुक्त की चेतावनी
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा -नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सभी राजस्वकर्मियों को स्पष्ट लक्ष्य दिए गए हैं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। करदाताओं से अपील है कि वे समय रहते गृहकर जमा करें, अन्यथा नियमानुसार कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/UhRs1cz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply