हाईवे पर कोहरे के कारण हो रहे हादसों को गूगल मैप के जरिए रोका जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस गूगल के साथ तकनीकी समन्वय करने जा रही है। इसके बाद यमुना एक्सप्रेस-वे और दिल्ली–कानपुर हाईवे पर चल रहे वाहनों को बहुत जल्द गूगल मैप के जरिए जाम, हादसे और कोहरे की रीयल टाइम जानकारी मिलने लगेगी। हादसों के बाद तेज हुई कवायद यमुना एक्सप्रेस-वे पर हो रहे हादसों के बाद मथुरा में एडीजी जोन स्तर पर हुई बैठक हुई थी। इसमें अलीगढ़, आगरा और मथुरा के पुलिस, आरटीओ, एनएचएआई और रोडवेज के अधिकारी शामिल हुए थे। इस बैठक में तय किया गया कि ड्राइवरों तक जानकारी पहुंचाने का सबसे असरदार माध्यम गूगल मैप है। इसी आधार पर पुलिस, एनएचएआई और एक्सप्रेस-वे प्रबंधन के डेटा को गूगल से जोड़ा जाएगा। गूगल मैप कैसे देगा अलर्ट जल्द ही गूगल मैप ट्रैफिक के साथ खतरे की भी चेतावनी देगा। नई योजना अनुसार हाईवे पर अगर कहीं हादसा हाेता है तो मैप उसका तुरंत अलर्ट देगा। इसके अलावा कोहरे में कम विजिबिलिटी होने और सड़क जाम या बंद होने की भी जानकारी गूगल मैप से मिल जाएगी। वहीं, डायवर्जन और वैकल्पिक रूट का अलर्ट मोबाइल के साथ-साथ कार के इन-बिल्ट नेविगेशन सिस्टम पर भी दिखेगा।यमुना एक्सप्रेस-वे का अपना ऐप पहले से मौजूद है, लेकिन अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते। ड्राइवर सफर के दौरान सीधे गूगल मैप खोलते हैं। इसी वजह से ऐप की जानकारी गूगल मैप से जोड़ने पहले एक्सप्रेस-वे, फिर बाकी हाईवे एसपी यातायात प्रवीन कुमार ने बताया कि पहले चरण में यमुना एक्सप्रेस-वे पर यह सुविधा शुरू होगी। इसके बाद दिल्ली–कानपुर हाईवे और जिले की अन्य प्रमुख सड़कों को इससे जोड़ा जाएगा। गूगल मैप को दुर्घटना, जाम और कोहरे की आधिकारिक जानकारी से जोड़कर इसे ज्यादा उपयोगी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था जल्द ही शहर में लागू की जाएगी। अभी कई जगह सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसके पूर्ण होने के बाद शहर के अंदर भी जाम और डायवर्जन की रीयल टाइम जानकारी गूगल मैप पर देने की योजना है।
https://ift.tt/RMidwog
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply