DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाइवा ने बाइक सवार PRD जवान को कुचला, मौत:पत्नी की हालत गंभीर, आरोपी चालक के तलाश में जुटी वाराणसी पुलिस

वाराणसी के फुलपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद आरोपी हाइवा का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी हाइवा को कब्जे में ले लिया है। देखें 2 तस्वीरें… अपनी पत्नी को ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा था PRD जवान यह हादसा थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव के पास की है। मृतक की पहचान बड़ागांव थाना क्षेत्र के चिउरापुर गांव निवासी दुर्योधन उर्फ खिचडू (55) पुत्र दूधनाथ राम के रूप में हुई है। वह चेकगंज थाना में PRD के रूप में तैनात थे। वह गुरुवार की सुबह में करीब 11 बजे अपनी पत्नी आशा देवी को बाइक से बैकुंठपुर छोड़ने जा रहे थे। आशा देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। इसी दौरान घमहापुर गांव के सामने मोड़ पर अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी की तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर बाइक को टकर मार दी। हादसे में दुर्योधन राम बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और हाइवा उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गई। पीछे बैठीं आशा देवी उछलकर दूर जा गिरीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। छोटी बेटी की 6 मई को होने वाली है शादी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हाइवा को ओवरलोड बताया है। घायल आशा देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि दुर्योधन राम का एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी कुमारी श्वेता की शादी 6 मई 2026 को तय है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


https://ift.tt/M3yL9HF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *