DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हरिश्चंद्र महाविद्यालय में UGC का समर्थन, छात्रों ने किया प्रदर्शन:बोले – बहुजन समाज का दमन अब नहीं सहेंगे, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

वाराणसी में लगातार UGC के समर्थन में अब मार्च के आयोजन विश्वविद्यालय और कॉलेज में हो रहे हैं। इसी क्रम में हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रों ने UGC के समर्थन में मार्क निकाला और जय भीम और UGC लागू करो का नारा लगाया। इस दौरान गेट से बाहर निकलकर मैदागिन चौराहे जाने की कोशिश कर रहे छात्रों से पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुई। जिसके बाद छात्र गेट पर ही धरने पर बैठे गए और UGC के समर्थन में धरना दिया। इस दौरान छात्रों ने इसे जल्द से जल्द लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा यह एक्ट बहुजन समाज की आवाज बनता तो इसके लिए विरोध किए जा रहे हैं। छात्रों ने निकाला मार्च UGC बिल-2026 (Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026 (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम, 2026) के समर्थन में अब OBC/SC और ST छात्र आ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस बिल पर रोक लगाए जाने के बाद सवर्ण समाज खुश है। इधर OBC/SC और ST छात्र इसे लागू करने के लिए मार्च निकाल रहे हैं। बीएचयू, विद्यापीठ के बाद शनिवार को हरिश्चंद्र महाविद्यालय, मैदागिन पर छात्रों ने UGC के समर्थन में मार्च निकाला और इसे लागू करने की मांग की। पुलिस और RRF से हुई धक्का-मुक्की छात्रों ने यह मार्च कैंपस में निकाला। जिसकी सूचना पर मौके पर कोतवाली थाने की फोर्स के साथ RRF की एक टुकड़ी पहुंच गई। छात्रों को गेट से बाहर नहीं निकलने देना था पर गेट की तरफ बढ़ रहे छात्रों के साथ पुलिस और RRF कर्मियों की जमकर धक्का-मुक्की हुई। छात्रों को बल पूर्वक रोक लिया। धरने पर बैठे, की सभा इसके बाद छात्र वहीं धरने पर बैठ गए और सभा की। महाविद्यालय के पूर्व छात्र राहुल कन्नौजिया ने बताया – सरकार हमारे हक के लिए UGC लेकर आयी थी। उसपर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। उम्मीद है कि 19 मार्च को कोर्ट इसपर ऐतिहासिक फैसला देगी और बहुजन के लिए यह बिल मील का पत्थर साबित होगा।


https://ift.tt/ZghtSv3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *