DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हरियाणा पुलिस ने शहर सर्राफा से कारीगर को उठाया:कारीगर पर हरियाणा से चोरी की गई चांदी गलाने का आरोप, व्यापारियों का हंगामा

मेरठ के शहर सर्राफा बाजार में हरियाणा पुलिस की कार्रवाई से हंगामा खड़ा हो गया। हरियाणा पुलिस यहां से एक कारीगर को अपने साथ ले गई, जिस पर चोरी की चांदी गलाने का आरोप है। व्यापारियों ने विरोध कर कारीगर को छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पहले एक नजर पूरे मामले पर
पुलिस के अनुसार, दिसंबर, 2025 में हरियाणा में एक सर्राफ के यहां चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोर वहां से लगभग 10 से 15 किलो चांदी चोरी कर फरार हो गए। हरियाणा पुलिस ने तफ्तीश शुरु की और एक आरोपी को दबोच लिया। खुलासा हुआ कि उनके द्वारा मेरठ समेत कई स्थानों पर चांदी को बेचा गया था। चोर को लेकर मेरठ आई पुलिस
पूछताछ में खुलासा हुआ कि चांदी चुराने वाले मेरठ शहर सर्राफा पहुंचे थे। यहां उन्होंने कुलदीप नाम के कारीगर की मदद से चांदी को गलाने का काम किया था। हरियाणा पुलिस को लेकर चोर कुलदीप की दुकान पर पहुंचा, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। सर्राफा व्यापारियों ने किया विरोध
कारीगर को हिरासत में लेने की सूचना पर पूरा बाजार एकत्र हो गया। उन्होंने हरियाणा पुलिस से सुबूत मांगा लेकिन पुलिस कोई सुबूत नहीं दे पाई। हालांकि पुलिस अपने साथ एक चोर को भी लेकर आई थी, जिसने माल लाकर यहां गलाया था। काफी देर हंगामा होता रहा। देहलीगेट पुलिस को भी बुला लिया गया। जैसे तैसे व्यापारियों को शांत कर कारीगर को हरियाणा पुलिस के साथ रवाना किया गया।


https://ift.tt/tguyJo6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *