DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हरदोई में 3 घंटे में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड:थाने में युवक से मारपीट और अपहृता केस में लापरवाही पर कार्रवाई

हरदोई जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और लापरवाह पुलिसकर्मियों को सख्त संदेश देने के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। एसपी ने मात्र तीन घंटे के भीतर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर दो उपनिरीक्षकों और एक मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पहली कार्रवाई कोतवाली बेनीगंज में की गई। यहां युवक हरिओम शुक्ला को अनधिकृत रूप से थाने में बैठाने, उसके साथ मारपीट करने और अमानवीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप सामने आए थे। मामले की जांच के बाद एसपी ने उपनिरीक्षक देवेश शर्मा और मुख्य आरक्षी तेजवीर सिंह को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। कछौना थाने में अपहृता केस लटकाने पर कार्रवाई
दूसरी कार्रवाई थाना कछौना में तैनात उपनिरीक्षक अजय भारती पर की गई। उन पर अपहृता की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी में रुचि न लेने का आरोप था। जांच में पाया गया कि दरोगा ने विवेचना को अनावश्यक रूप से लंबित रखा और अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरती। इसके चलते उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। एसपी का साफ संदेश—लापरवाही नहीं चलेगी
पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनता की समस्याओं के प्रति उदासीनता, जांच में ढिलाई या किसी भी प्रकार का अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर आगे भी इसी तरह की कड़ी दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।


https://ift.tt/zHLj8VE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *