DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हरदोई में युवक से अभद्रता मामले में कार्रवाई:दरोगा और हेड कांस्टेबल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

हरदोई में कोतवाली बेनीगंज में एक युवक के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने कार्रवाई की है। इस मामले में दोषी पाए गए एक उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह मामला शुक्लापुर निवासी 20 वर्षीय हरिओम शुक्ला से संबंधित है। हरिओम ने आरोप लगाया था कि फोन कॉल रिकॉर्डिंग से जुड़े एक विवाद के कारण उसे थाने बुलाया गया था। पीड़ित के अनुसार, थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उससे पैसे की मांग की। मांग पूरी न करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही और दुर्व्यवहार की पुष्टि हुई। शुक्रवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार, थाना बेनीगंज में तैनात उपनिरीक्षक देवेश शर्मा और मुख्य आरक्षी तेजवीर सिंह को निलंबित किया गया है। उन पर युवक को अनधिकृत रूप से थाने में बैठाने, मारपीट करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप है। दोनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि कर्तव्यों में शिथिलता या आम जनता के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/yXPd9hG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *