हरदोई में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। उसका शव अपने ससुराल में फंदे से लटका मिला। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला सिपाही लखनऊ के इंद्रानगर थाने में तैनात थी। वह पिछले 5 दिन से छुट्टी पर चल रही थी। 10 फरवरी को देवर की शादी होनी है, जिसमें शामिल होने के लिए अपने ससुराल में थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, खुशियों का माहौल था, तभी रात में महिला सिपाही का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता देखा गया। महिला सिपाही की 12 साल पहले लव मैरिज हुई थी। काफी मिन्नतों के बाद 7 महीने पहले ही वह एक बेटी की मां बनी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना जिला मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर नगर कोतवाली क्षेत्र के आलू थोक मोहल्ले की है। तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए…
मूलरूप से बरेली की रहने वाली प्रीती सिंह (34) 2021 बैच की सिपाही थीं। 12 साल पहले उसकी हरदोई के नगर कोतवाली अंतर्गत आलू थोक मोहल्ला निवासी सौरभ श्रीवास्तव के साथ लव मैरिज हुई थी। प्रीती सिंह की वर्तमान में लखनऊ के इंद्रा नगर थाने में तैनाती थी। वह हरदोई स्थित आने ससुराल में अपने पति और बेटी के साथ ही रहती थी। यहीं से हर दिन लखनऊ के लिए अप-डाउन करती थी। प्रीती पिछले 5 दिनों से छुट्टी पर चल रही थी। दरअसल ससुराल में देवर पंकज की 10 फरवरी को शादी तय थी। शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल था। बुधवार शाम तक प्रीती ने शादी की तैयारियों को लेकर घर के काम किए, इसके बाद शाम में अपने कमरे में चली गई। शाम घर में शादी के कार्यक्रम चल रहे थे, पर प्रीती काफी देर से कमरे में थी। रात करीब 9 बजे देवर पंकज ने दरवाजा खटखटाया, पर वह अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी प्रीती की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जब पंकज ने खिड़की से झांककर देखा तो प्रीती का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तब तक प्रीती की सांसें थम चुकी थीं। परिजनों की सूचना पर सीओ सिटी अंकित मिश्रा पुलिस बल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पति बदहवास, कंधे पर उठाकर लाई पुलिस
घटना के समय प्रीती के पति सौरभ रिश्तेदारों से घर के बाहर बैठकर बात कर रहे थे। जैसे ही प्रीती की मौत की खबर पति सौरभ को मिली, वह गश खाकर गिर पड़े। बदहवास हो गए। पुलिस सिपाही उन्हें कंधे पर उठाकर कमरे में लेकर आए। लव मैरिज को लेकर परिवार था नाराज
पड़ोसियों ने बताया- 12 साल पहले प्रीती और सौरभ ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। परिवार ने दोनों को ठुकरा दिया था। इसके बाद से सौरभ, प्रीती को लेकर हरदोई में अपने चाचा के मकान में रहता था। पंकज की शादी को लेकर धीरे-धीरे घर में आना-जाना शुरू हुआ था। हालांकि पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, पर आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका। देवर पंकज ने कहा- किसी से कोई विवाद नहीं था। पति-पत्नी के बीच भी कोई अनबन नहीं थी।्र 7 महीने की बेटी से छिना मां का साया
प्रीती और सौरभ को 7 महीने पहले ही पहली संतान हुई थी। काफी मिन्नतों के बाद एक बेटी हुई थी। पति सौरभ ने कहा- अब मैं अकेले इतनी छोटी बेटी को कैसे संभालूंगा? सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया- महिला सिपाही लखनऊ के इंद्रानगर थाने में तैनात थीं। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ होगी। —————————————————— ये खबर भी पढ़िए… प्रयागराज में किराये की कोख का रेट आईफोन:मुस्लिम महिला ने ब्रेनवॉश किया, IVF सेंटर में ऑपरेशन से अंडाणु निकलवाए प्रयागराज में 15 साल की लड़की के अंडाणु बेचने का मामला सामने आया है। ‘किराये की कोख’ (सरोगेसी) के लिए कीमत लगाई एक एप्पल का आईफोन और 15 हजार रुपए। पूरे रैकेट के पीछे एक मुस्लिम महिला सामने आई है। उसने ही 15 साल की लड़की कोमल (बदला हुआ नाम) का ब्रेनवॉश किया था। कहा था- छोटे से ऑपरेशन के बाद तुम्हें नई जिंदगी मिल जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/przCd7u
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply