हरदोई में बाल विवाह जैसी कुरीति को समाप्त करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। ‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स एलायंस’ के तहत पेस संस्थान द्वारा आयोजित ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने अटल चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेमावती पीके वर्मा ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन है और उनके स्वास्थ्य व भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत यह एक दंडनीय अपराध है। अध्यक्ष ने जनता से अपील की कि वे बाल विवाह को बढ़ावा न दें और ऐसी किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचित करें। संस्थान की सचिव राजविंदर कौर और समन्वयक अवनीश मिश्रा ने जानकारी दी कि यह रथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। इसके लिए पोस्टर, ऑडियो संदेश और नुक्कड़ नाटकों का उपयोग किया जाएगा। अभियान का मुख्य संदेश ‘बेटी की उम्र 18 और बेटे की 21 वर्ष’ होने पर ही विवाह करने पर केंद्रित है। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई और ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाकर शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, चाइल्ड लाइन से अनूप तिवारी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
https://ift.tt/rsLo9DF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply