DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हरदोई में नाली निर्माण के दौरान कच्ची दीवार ढही:मलबे में दबकर मिस्त्री और मजदूर की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के हिया गांव में शुक्रवार दोपहर एक हादसा हो गया। नाली निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक कच्ची दीवार ढह जाने से मलबे में दबकर एक राजमिस्त्री और एक मजदूर की मौत हो गई। हिया गांव में ग्राम पंचायत द्वारा रामरतन के घर से बेचेलाल की चौपाल तक इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। थाना क्षेत्र के नौतेरा निवासी राजेंद्र (40) राजमिस्त्री के रूप में काम कर रहे थे, जबकि हिया गांव निवासी इसरार उर्फ गुड्डू उनके साथ मजदूरी कर रहे थे। कार्य के दौरान पास ही स्थित जोद्धी नामक व्यक्ति की पुरानी कच्ची दीवार अचानक गिर गई। दीवार के भारी मलबे के नीचे दोनों श्रमिक दब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत बेहंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक राजेंद्र अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों (चार बेटियां, एक बेटा) का परिवार छोड़ गए हैं। वहीं, इसरार के परिवार में पत्नी सहित नौ बच्चे (सात बेटियां, दो बेटे) हैं। थाना प्रभारी घनश्याम राम ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/afKo16X

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *